श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट

मारवाडी पाठशाला, घूरन तलैया, शाहजहांपुर उ०प्र० । जनपद शाहजहांपुर व सम्पूर्ण भारत वर्ष ।

(i) महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों का का प्रचार प्रसार करना एवं उनके मूल सिद्धान्त एक रूपया एक ईंट के अधार पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का सहयोग करना।

(ii) सर्वसमाज के उपयोगार्थ सार्वजनिक प्रयोगार्थ आश्रय स्थलों एवं पार्कों का निर्माण कराना, उनका संरक्षण करना।

(iii) सभी धर्मो और जातियों के लोगों में एकजुटता, समरसता बनाये जाने हेतु समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों / सेवा कार्यो का आयोजन करना।

(iv) गरीब और जरूरतमंद लोग जो अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं, जैसे कि भोजन, आश्रय, वस्त्र, और चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था करना।

(v) ऐसे विकलांग व्यक्ति जिनकी शारीरिक या मानसिक क्षमताओं में कुछ कमी है, जिसके कारण उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान होता है, यथा आवश्यक उनको समाज की मुख्य धारा से जोडने हेतु कार्य करना।

(vi) ऐसी अनाथ और विधवाएं महिलाएं हैं जिन्होंने अपने पति को खो दिया है और उनके पास अपने और अपने बच्चों का समर्थन करने का कोई साधन नहीं है. उनको समाज की मुख्य धारा से जोडने हेतु कार्य करना।

(vii) ऐसे बुजुर्ग नागरिक जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और स्वतंत्र रूप से रहने में असमर्थ हो सकते हैं, उनको समाज की मुख्य धारा से जोडने हेतु कार्य करना।

(viii) शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की कमी वाले ऐसे लोग जिन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई होती है, उनको समुचित शिक्षा, चिकित्सा दिलाने की व्यवस्था कराना।

(ix) देश के विकास में आवश्यक सहयोग हेतु यथा आवश्यक कार्य करना।

(x) ट्रस्ट मानव जाति के अतिरिक्त अन्य प्राणियों व वनस्पतियो की भी समय समय पर सेवा करेगी।

आप हमारी कैसे सहायता कर सकते हैं?

आप दान देकर, अपना समय स्वयंसेवक के रूप में देकर, या भोजन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर हमारे इस सेवा मिशन में सहयोग कर सकते हैं। आपका हर छोटा प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

icon

दान एवं आर्थिक सहयोग

समाज के गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता हेतु दान के माध्यम से भोजन, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करना।

icon

सेवा कार्यों में स्वयंसेवक सहभागिता

समाज सेवा के कार्यों में स्वयंसेवकों को जोड़कर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, राहत कार्यों और सामाजिक अभियानों का संचालन करना।

icon

भोजन एवं मूलभूत सहायता वितरण

भूखे और जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन, राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति कर भूख और अभाव के विरुद्ध निरंतर कार्य करना।

ट्रस्ट के पदाधिकारी के नाम

आपके आसपास होने वाले हमारे कार्यक्रम

स्थानीय कार्यक्रमों से जुड़कर बदलाव की पहल करें! अपने समुदाय में हमारे साथ जुड़ें, स्वयंसेवा करें और हमारे सेवा मिशन को सशक्त बनाने में सहयोग दें।

सेवा का यह अवसर न चूकें — आपका सहयोग किसी का सहारा बन सकता है।

समाज सेवा के इस अभियान में आपका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दान और सहभागिता के माध्यम से हम मिलकर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Newsletter

नए एवं आगामी सेवा अभियानों की जानकारी पाते रहें

हमारे अपडेट्स की सदस्यता लें और ट्रस्ट की नवीनतम पहल, अभियानों व जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़े रहें। जानिए सबसे पहले कि आप किस तरह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

जनसहयोग के प्रेरणादायक वीडियो

इन वीडियो के माध्यम से देखें कैसे जनसहयोग से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आइए, इन प्रेरणादायक कहानियों से जुड़ें और समाज सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनें।

पार्क के सौंदरीकरण कार्य हेतु पार्क में लगभग 18 इंच रेतीली मिट्टी (50 डंपर) का भराव, क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के निर्माण का कार्य बाउंड्री वॉल की रंगाई, पुताई का कार्य कराकर पार्क को जानोपयोगी बनाया गया ।
जनपद शाहजहांपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा श्री अग्रसेन जी के नाम से आवंटित 2750 स्क्वायर मीटर के पार्क के सौंदरीकरण कार्य का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा दिनांक 17सितंबर 2024 को किया गया।

Become a volunteer

“महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर, सेवा और सहयोग से समाज को सशक्त बनाना हमारा संकल्प है। आइए, मानवता, समरसता और करुणा के इस मिशन में सहभागी बनें और एक बेहतर भारत का निर्माण करें।”